कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन…

Jdnews vision….

लखनऊ : : लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के परिसर स्थित फेयर फील्ड हॉल में आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ अभियान एवम कैंसर मुक्त भारत यात्रा के अंतर्गत एच पी वी जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहन बैंजामिन सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डॉ. मनीषा प्रसाद, सहायक-आचार्या, रसायन शास्त्र विभाग द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ तथा बाइबिल का पाठ डॉ.विवेक जोज़फ गणित विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशांक चौधरी, विशेषज्ञ चिकित्सक, मैक्स अस्पताल, गोमती नगर, लखनऊ का महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आर.के. सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रबंधक का स्वागत महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ईशा वी. लाल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसी क्रम में प्राचार्या,का स्वागत अभिषेक सिंह यादव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट दे कर किया गया। प्रो.ऋषि कुमार मिश्रा महाविद्यालय के कुलानुशासक का स्वागत डॉ. नौमिता गवन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष ने किया। उक्त अवसर पर रिलांस क्लब वारिश की सचिव,रेहाना हुडा को पर्यावरण पर किए जा रहे कार्यों हेतु प्राचार्य ओर प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। । कार्यक्रम की अध्यक्षा ने तत्पश्चात आनंदीबेन पटेल राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई इस पहल के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अल्पना बाजपेई, इतिहास विभाग ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संचालित करते हुए मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्या, कुलानुशासक और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों को मंच पर दीप प्रज्ज्वल हेतु आमंत्रित किया दीप प्रज्ज्वल का आयोजन महाविद्यालय के हिंदी विभाग की सहायक आचार्या सोनी कुमारी और राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य सत्यम सिंह ने सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। तत्पश्चात अतिथि विषय विशेषज्ञ ने एच पी वी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम तथा एच पी वी टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।

संगोष्ठी में विशेषज्ञ एवं अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने कैंसर से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों को दूर किया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिये। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि कैंसर जैसे गंभीर रोग की रोकथाम केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज में जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परामर्श, समय पर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय परामर्श जैसी आदतों को बढ़ावा देना भी आवश्यक है।

मुख्य अतिथि डॉ. शशांक चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “कैंसर मुक्त भारत” का सपना तभी साकार हो सकता है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग कैंसर के जोखिमों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक हो। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, एच पी वी एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श और जांच के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इसी की श्रृंखला के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा जागरूकता रैली भी आयोजित की गई। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एच पी वी टीकाकरण, कैंसर की रोकथाम एवं “कैंसर मुक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंत में अभिषेक सिंह यादव वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य ने कैंसर मुक्त भारत के अंतर्गत शपथ भी कराई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.आर.के.सिंह ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्राचार्या डॉ. ईशा. वी.लाल और कार्यक्रम समिति के सदस्यों को दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रचार्या ने उपस्थित सभी इकाईयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस प्रकार आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ अभियान एवम कैंसर मुक्त भारत यात्रा के अंतर्गत आयोजित यह एच पी वी जागरूकता संगोष्ठी को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया। यह संगोष्ठी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को कैंसर की रोकथाम तथा एच पी वी से बचाव के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण रही। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *