Jdnews Vision….
शक्ति, छत्तीसगढ़ : : श्याम संगीत सृजन संस्थान, शक्ति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य ऑनलाइन “आज की शाम अमर शहीदों के नाम” वन्दे मातरम् काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़ी संगीत साधिकाओं एवं कवियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. विद्या सिंह, पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिंदी विभाग, एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून, उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री जगदीश देशमुख, प्रदेश अध्यक्ष, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान, छत्तीसगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सूर्या देवी चंद्रा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री श्याम कुमार चंद्रा जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मंडला, मध्य प्रदेश की श्रीमती नीलू मुस्तजार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि इटखोरी, चतरा, झारखंड की डॉ. सुशीला कुमारी ‘राजराजेश्वरी’ ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को गरिमामय बना दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. विद्या सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगीत को संस्कार, संवेदना एवं राष्ट्रीय चेतना का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश देशमुख ने भी देश के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने संस्थान के संस्थापक श्री श्याम कुमार चंद्रा जी के विचारों एवं उनके संगीत-साहित्य के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़ी संगीत साधिकाओं एवं रचनाकारों ने आज की शाम अमर शहीदों के नाम” थीम पर आधारित देशभक्ति गीत, रचनाएँ, कविताएँ, गायन एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किए। अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर करने वालों में **श्रीमती रेणु रतन मिश्रा, गुड़गांव; श्रीमती रश्मि रानी कौशल, सोनीपत, हरियाणा; डॉ. सपना गुप्ता, इंदौर, मध्य प्रदेश; श्रीमती वीणा गुप्ता, मानसरोवर; श्रीमती सविता गुप्ता, झालरापाटन; श्रीमती रजनी शर्मा “मृदुल,”धौलपुर, राजस्थान; कुमारी मानसी रंजन एवं श्रीमती माधवी गुप्ता, इटखोरी, चतरा, झारखंड; श्रीमती सीमा सुरेश पटेल, रायगढ़; कुमारी आराध्या चंद्रा, जैजैपुर; डॉ. अर्चना पाठक ‘निरंतर’, रायपुर तथा श्रीमती तालकेश्वरी चंद्रा, डभरा, छत्तीसगढ़ प्रमुख रहीं। वहीं स्वीडन से जुड़ी श्रीमती माधवी गुप्ता की सहभागिता ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आदरणीय श्री चिरंजीव चंद्रा ने संस्थान के संस्थापक श्री श्याम कुमार चंद्रा जी के विचारों एवं उनके साहित्यिक-सांगीतिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। उन्होंने आगामी तुलसी जयंती समारोह में सभी की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन डॉ. सुशीला कुमारी ‘राजराजेश्वरी’, इटखोरी, चतरा, झारखंड ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सत्येंद्र चंद्रा, कटेकोनी बड़े, डभरा, शक्ति, छत्तीसगढ़ ने सभी अतिथियों, कलाकारों, रचनाकारों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंततः संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सूर्या देवी चंद्रा की अनुमति से कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।
Jd News Vision