Jdnews vision….
रिमझिम बरसात के बीच दिलचस्प प्रतिस्पर्धाएं बनी आकर्षण का केन्द्र
– सांस्कृतिक कार्यक्रम में 1958 से 2000 तक के मशहूर गीतों पर मनभावन लोक गायन व नृत्य प्रस्तुतियां देखने को मिली।
लखनऊ 16 अगस्त: : हरियाली तीज के पावन अवसर पर रेल विहार कॉलोनी की महिलाओं और नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार 16 अगस्त को “हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ” का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित हैनीमैन चौराहा में किया गया। इसमें सौन्दर्य और टैलेंट के एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं आकर्षण का केन्द्र बनी। कार्यक्रम के आरंभ में नीशू त्यागी, नीरा लोहानी, सीमा भट्ट, विमला राव, रचना सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, प्रभा मायर, नम्रता, संगीता कुमार द्वारा मंगल दीप प्रकाशित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में साल 1958 से 2000 तक के मशहूर बालीवुड सांग्स पर मनभावन लोक गायन व नृत्य प्रस्तुतियां भी देखने को मिली।

“हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ” की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश वंदना से हुई। इसे मायरा द्वारा प्रभावी रूप से पेश किया गया। अवसर सावन में आयोजित होने वाली हरियाली तीज का था इसलिए विशेष प्रस्तुति के रूप में नीशू त्यागी ने साल 1961 में आई फिल्म ‘सेनापति’ के लोकप्रिय गीत “हिंडोला झूला झूलन आई बलमा” पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके उपरांत सावन माह में गाए जाने वाले प्रसिद्ध ऋतुगीत-कजरी, के अंतर्गत “हरे रामा भीजत मोर चुनरिया” की प्रस्तुति को खासा सराहा गया। सीमा भट्ट ने “अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया” पर नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। ‘कृष्णावतारम’ फिल्म के मशहूर गीत “प्रेम की लीला” पर रचना मिश्रा ने नृत्य कर शिव के प्रिय माह सावन में लोगों को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आराधना सिंह ने साल 1991 की फिल्म ‘लम्हे’ का प्रसिद्ध सदाबहार गीत “मोरनी बागा मा बोले” पर मनभावन नृत्य किया। सविता गुप्ता ने ओल्ड मेलोडी के क्रम में साल 1958 में आई फिल्म ‘सोलवां साल’ के सदाबहार गीत “है अपना दिल तो आवारा” पर सुंदर भाव नृत्य किया। मीत कौर ने माहौल में जोश भरते हुए साल 1994 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘अंजाम’ के सुपरहिट सांग “चने के खेत में” पर डांस किया। नीतू वर्मा के पारंपरिक भोजपुरी नृत्य के बाद उर्वशी ने साल 1966 में आई फिल्म ‘मेरा साया’ के लोकप्रिय गीत “झुमका गिरा रे” के माध्यम से बरेली के बाजार का जीवंत नजारा पेश किया। साल 1993 की फिल्म ‘दामिनी’ के रोमांटिक सांग “बिन साजन झूला झूलूं” पर रूबी ने नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। आयोजन को एक और मोड़ देते हुए पूनम श्रीवास्तव ने मशहूर हरियाणवी गाने “गजबन पानी” पर जोशीला नृत्य कर तालियां बटोरीं। मीणा जी के सुंदर गीत के उपरांत सुधा तिवारी ने साल 1998 में आई फिल्म ‘चाइना गेट’ के गीत “छम्मा छम्मा” पर जोशीला डांस किया वहीं सारिका ने साल 2000 के मशहूर हिंदी एल्बम गीत “इश्क हुआ” के लोकप्रिय गीत “चूड़ी भी ज़िद पे आई है” पर मनभावन डांस किया। सुरभि के राधा डांस के साथ ही कई अन्य दिलचस्प प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया।
नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी के अनुसार “हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ” में “ ” नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सुरभि सिंह और रचना मिश्रा स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2026 चुनी गईं। इसके साथ ही “ पूजा ओझा” बेस्ट हेयर स्टाइल, “सीमा भट्ट” ड्रेस,आर्ची स्माइल, “ मीना सिंह ” पर्सनैलिटी, “ उर्वशी तिवारी” परफार्मेंस, , “रूबी सिंह” मेकअप, “रचना मिश्रा” डांस, “ सुधा तिवारी” टैलेंट, “प्रीति तिवारी ” मेंहदी, “ प्रीति सिंह” सुंदरी, “प्रतिभा मायर” कजरा, “ शाहीन खान” चूड़ी श्रंगार, “वंदना यादव”एक्सप्रेशन, “सविता गुप्ता” सिंगर, “पूनम पांडेय” फुटवियर क्वीन चुनी गईं। नव अंशिका की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी ने बताया कि इससे सम्बंधित जानकारियां और फेसबुक लिंक facebook.com/nishu.tyagi.7792 पर भी अपलोड की जाएंगी। इसके सह-संयोजक थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि “हरियाली तीज”, आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव, शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
Jd News Vision