नगर निगम टीम पर पथराव करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार…..

जेडी न्यूज़ विज़न…..

लखनऊ: : राजधानी के पारा कोतवाली इलाके में स्थित बुद्धेश्वर में नगर निगम की पशु पकड़ने गई टीम पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान खुशबून (24) और आफरीन (26) के रूप में हुई है। ये दोनों अब्बास की पुत्रियां और मोहल्ला गादियाना, आदर्श विहार, थाना पारा की निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई जब नगर निगम की टीम क्षेत्र में पशुओं को पकड़ने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते नगर निगम कर्मचारियों और सरकारी वाहनों पर पथराव किया गया। इस हमले में नगर निगम के कई कर्मचारियों के साथ बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल भी घायल हो गए। पथराव के कारण चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे टूट गए। नगर निगम की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से 18-भैंसों को पकड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान खुशबून और आफरीन की भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पथराव करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिर्पोट….

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *