शराब के नशे में मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान
admin
4 weeks ago
उत्तर प्रदेश
15 Views
Jd news Vision….
लखनऊ : : गोसाईंगंज इलाके के एक मजदूर ने शराब के नशे में साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब पता चला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गोसाईगंज स्थित बरकत नगर भट्टी के रहने वाले गुड्डू (22) मजदूरी करते थे।
पिता संतोष ने बताया कि उनका बेटा नशे का लती था कुछ दिन पहले उनके बेटे गुड्डू की पत्नी शिवानी अपने मायके मोहिउद्दीनपुर चली गई थी। रविवार देर शाम गुड्डू नशे की हालत में घर वापस लौटा व कमरे में चला गया, उसके बाद रात में जब घर वाले उसे खाने के लिए बुलाने गए तो उसे पंखा एवं साड़ी के सहारे लटकता देखा तो घर वाले ने घटना की पुलिस को सूचना दी।
शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिर्पोट….