Breaking News

साइबर जालसाजों के चक्कर के पड़कर महिला लाखों रुपये गवाएं..फिर घर से जेवर लेकर भागी…

Jdnews Vision….

पति के इलाज के नाम पर अपने भाईयों से अलग अलग क्यू आर पर कराया पेमेंट..

महिला के लापता होने की बात पति ने उनके भाईयों को बताया तो पता चला कि उसके करीब डेढ़ लाख का पेमेंट अपने भाईयों से इलाज के नाम पर लिया है…

32 से 35 ट्रांजेक्शन के माध्यम से महिला से साइबर अपराधियो ने लिए रुपये…

लखनऊ: :  स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अपनी छोटी बेटी व दो ननदों के साथ अमीनाबाद बाजार गई एक महिला आचानक लापता हो गई। काफी प्रयास के बाद जब वह नही मिली तो बहन ने भाभी के लापता होने की सूचना भाई को दी। मौके पर पहुंचे भाई जितेंद्र ने अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना अमीनाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक की तो महिला महिला भागते हुए दिखी। अमीनाबाद पुलिस ने महिला के गुमशुदा होने की एनसीआर दर्ज कर ली। लेकिन साइबर जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया।

 

पीड़ित जितेंद्र रावत ने बताया मि वह अपनी पत्नी शिवानी व दो बेटियों के साथ मकान नम्बर 69/35 कुंदन लाल का हाता लालकुआं लखनऊ के रहने वाला हूँ। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की दोपहर पत्नी शिवानी बेटी की स्वतंत्रता दिवस की ड्रेस लेने ननद रेखा व बिंदु के साथ गई थी। उसी समय समान खरीदते वक्त वह भाग गई। पुलिस ने सीसीटीवी चेक करने के बाद महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पति ने पत्नी के भाइयों को घटना की जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान माहिला ने भाई ने बताया कि बहन के आपकी बामारी का बहाना बताकर दोनो भाईयों से करीब डेढ़ लाख की रकम कई टुकड़ों में लगभग 32 से 35 ट्रांजेक्शन के माध्यम से अलग अलग बारकोड कर करवाया गया। लापता युवती के भाई के बताया कि आपकी बीमारी का बहाना करके हर बार पैसा मांगती रही। जिसके कारण पूछा नही। हर बार नए बारकोड पर पेमेन्ट मंगवाती थी। 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 32 से 35 ट्रांजेक्शन करवाये थे। पति को जब शक हुआ तो शाम को घर जाकर अलमारी चेक किया तो सारे गहने व नकदी भी गायब थी। पति जितेंद्र ने बताया कि शायद पत्नी अलग अलग ट्रांजेक्शन होने के कारण साइबर जालसाजों के चक्कर मे तो नही फस गई। जब पैसा मिलना बंद हो गया हो तो जालसाजों को जेवर बेचकर पैसा देना चाहती हो। उसके बाद से कुछ पता नही चला घर मे दो बेटियां मा के लिये रो रही है।

पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिशनर लखनऊ से की तो साइबर टीम के साथ सर्विलांस और साइबर टीम को जांच के लिए लगाया गया।

बोले जिम्मेदार…..

इस मामले की जांच में कैसरबाग पुलिस के साथ साथ सर्विलांस और साइबर टीम को भी लगाया गया है। पुलिस की टीमें तलाश में जुटी है।

….शुभम सिंह….

एसीपी कैसरबाग….

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट…..

About admin

Check Also

ओजोन परत है सुरक्षा कवच – डॉ0 निष्ठा

Jdnews Vision…. लखनऊ। 16 सितम्बर,: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 के तत्वावधान में विश्व ओजोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *