Breaking News

कुशीनगर के लाल का कमाल: प्रदीप राय चुने गए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Jd news Vision….

…..अरुण कुमार राव…..

 अधिक्ताओ ने दी बधाई….

देवरिया : : वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुएR अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। मूल रूप से देवरिया जनपद से अलग हुए महात्मा बुद्ध की स्थली कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले प्रदीप राय, पूर्वांचल महोत्सव के अध्यक्ष और APN न्यूज के मैनेजिंग एडिटर श्री विनय कुमार राय के भाई हैं।

 

देश की सबसे बड़ी अदालत के वकीलों के शीर्ष संगठन में इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके गृह जनपद कुशीनगर और देवरिया में खुशी की लहर दौड़ गई है । क्षेत्रीय लोगों और आस पास में जगह-जगह जश्न का माहौल व्याप्त है। आप को बता दें कि श्री प्रदीप राय कानूनी क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और मजबूत नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप राय की इस जीत को पूर्वांचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस जीत पर दीवानी कचहरी के अधिवताओ की बैठक अरुण कुमार राव पूर्व कोषाध्यक्ष के चैम्बर न 19 मे हुई बैठक मे शेखर गुप्ता,उदय प्रताप सिंह,प्रियंका त्रिपाठी संयुक्त सचिव जिला अधिवक्ता संघ, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी पूर्व सचिव /मंत्री, ऋषि राज मिश्रा,राजेंद्र सिंह, ऋषिकेश मिश्र, विनय श्रीवास्तव, विरसेन राव,स्वेता अग्रवाल,हर्षिता सिंह, प्रमोद यादव आदि अधिवक्ताओ ने बधाई दी

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *