Jdnews विज़ने….
*पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी में 15 लाख दुर्घटना बीमा योजना बनाने बनी समिति*
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड प्रबंधन ने तकनीकी कर्मचारियों के लिए बड़ी बेहतरीन पहल की है। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी में कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग तकनीकी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 15 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना के विश्लेषण के लिए मुख्यालय स्तर पर 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी और एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सभी माननीय प्रबंध संचालक गणों से। माननीय ऊर्जा सचिव से, माननीय सीएमडी जी से राकेश डी पी पाठक,यू के पाठक, दिनेश दुबे, लक्ष्मण सिंह राजपूत, एन के यादव,उमाशंकर मेहता, सुरेश बाबू खरे, रामेश्वर गांगे, जी एस खंडेलवाल,बी पी पटेल, जी एल चौरसिया, ओ पी पांडे,आर के कौशिक, विमल महापात्र,अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, केदारनाथ अग्निहोत्री, सीताराम कुरचानिया, इरफान खान, गोपाल चौहान, आशीष मिश्रा,अवनीश तिवारी, मोहित पटेल, योगेश पटेल, राजेश मिश्रा, दीपक मेमने, मोहन श्रीवास, सुधीर मिश्रा, राजेश सेन, मनोज पाठक, दिलीप पाठक, दयाशंकर द्विवेदी ने अनुरोध किया है यह पहली बार बहुत ही बेहतरीन योजना का बनाने की शुरुआत हुई है। सभी बिजली कंपनियां अपनी – अपनी कंपनी में ऐसे ही योजना बनाएं। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि इस योजना के किंयावित होने सभी बिजली कंपनियों के नियमित, कंपनी कैडर, संविदा, सबसे ज्यादा दुर्घटना के शिकार हो कर अपाहिज होने और जान गंवाने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए उनके और उनके आश्रित परिवार के अतुल्यनीय निर्णय होगा। राकेश डी पी पाठक ने कहा तकनीकी कार्य के दौरान दुघर्टना ग्रस्त होकर अपाहिज होने पर, निधन होने पर सभी को अनुकंपा नियुक्ति बिना शर्त नियमित रूप से दी जाना चाहिए।
पश्चिम क्षेत्र की यह समिति यह समिति बीमा योजना का पूरा विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी।
समिति में कौन-कौन हैं:*
, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.) – अध्यक्ष
, अति. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन ,सदस्य एवं संयोजक है
1. इंदौर: विद्युत कर्मियों के लिए 15 लाख बीमा पर बनी समिति, जल्द आएगी रिपोर्ट
2. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बड़ा फैसला – तकनीकी कर्मचारियों के 15 लाख बीमा योजना पर मंथन शुरू
3. पश्चिम क्षेत्र कंपनी में नियमित, संविदा, आउटसोर्स कर्मियों के लिए 15 लाख दुर्घटना बीमा की तैयारी।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने माननीय ऊर्जा सचिव, सीएमडी, प्रबंध संचालक जी का इतनी अच्छी सोच के लिए आभार व्यक्त किया। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा ने दी।
Jd News Vision