Breaking News

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)* आरोपी रामानंद राजपूत निवासी उमरिया थाना बिल्हा को किया गया गिरफ्तार।

 

* आरोपी के कब्जे से कुल 50 नग देशी प्लेन शराब पाव व मो.सा. कुल कीमती 24000 रुपए किया गया जप्त।

 

* आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही।

घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 13.07.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एयरपोर्ट तिराहा चकरभाठा के पास मोटर साइकिल में झोले में अधिक मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान को घेराबंदी कर आरोपी रामानंद राजपूत निवासी उमरिया थाना बिल्हा को एक मोटर साइकिल में लटके झोले के अंदर रखे 50 नग देशी प्लेन शराब पाव प्रत्येक में 180 ml भरा हुआ कुल 09 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री करने ग्राहक का इंतजार और शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।शराब व मोटर साइकिल को जप्त कर आबकारी अधिनियम 34(2) धारा के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी रामानंद राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

 

चकरभाठा पुलिस की जनअपील – सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *