Jdnews Vision…
अनंत अंतरिक्षसे नाता हमारा
अनंत अंतरिक्षसे नाता हमारा
सबको सँभाले और घूमाये।
कहे झगमग सितारें अपनी कहानी
सोम सूरज नवग्रह इठलाये।
रहस्य भरा है ब्रह्मांड अनेरा
पंच तत्त्व का महाखेला।
अपार शक्ति सूक्ष्म स्वरूपा
गलन पूरन स्वभाव का चेला॥
जिज्ञासु धरती वासी नज़र घूमाये
चलो गगन खोजी बनजाये।
मामा भानजा का प्यार दिलदारा
शिव- शक्ति गौरव दिलवाये॥
दिन और सन तेवीस माह अगस्त
सोम दक्षिण ध्रुव करता स्वागत
चंद्रयान-३ विक्रम लेंडर गौरवान्वित
अभिनंदन युवा भारत है पुलकित
रवि मंगल मिशन इसरो उपलब्धि सम्मान।
राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिन वैश्विक भारत पहेचान॥
रमेश पटेल”आकाशदीप “
Jd News Vision