मानदेय वृद्धि से रसोइयों का बढ़ेगा सम्मान, कैशलेस कार्ड से मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम : : प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरण के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़ीराम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन एवं सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे बड़ी संख्या में रसोइयों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने देखा।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने कहा कि रसोइया विद्यालयों में बच्चों के पोषण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जबकि कैशलेस कार्ड से उन्हें जरूरत पड़ने पर निःशुल्क एवं बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि संजय सिंह ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय रसोइयों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सशक्त करेगा। कौड़ीराम के खण्ड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य तथा गगहा के प्रदीप शर्मा ने योजना की पात्रता, उपयोग और स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रभावती देवी, मीरा देवी और सरोज देवी को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार रजक, विष्णु दत्त, आशीष गुप्ता, शंभू पासवान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, रसोइया एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *