Jdnews Vision….
वडताल 🙁 गुजरात ): आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल में कक्षा-8 में दिनांक 27/08/2026 को प्रार्थना सभा के बाद कक्षा-कक्ष में रक्षाबंधन पर्व का अनोखे एवं भावपूर्ण ढंग से आयोजन किया गया।इस अवसर पर डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में रक्षाबंधन एक पवित्र एवं भावनात्मक त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उसके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती है, जबकि भाई सदैव अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है।रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार ही नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह, कर्तव्य और पारिवारिक संबंधों का प्रतीक भी है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और साथ मिलकर खुशियाँ बाँटते हैं। भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष एवं महत्वपूर्ण स्थान है।

कार्यक्रम के दौरान संचालक आर्या पटेल एवं वर्गशिक्षक को भी विद्यार्थियों द्वारा राखी बाँधी गई। इस प्रकार कक्षा स्तर पर रक्षाबंधन पर्व की अनोखी, प्रेमपूर्ण एवं संस्कारमय ढंग से उत्साहपूर्वक ઉજવણી की गई।
रिपोर्ट डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात*
Jd News Vision