Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
कौड़ीराम : : थाना बाँसगाँव की कौड़ीराम पुलिस चौकी क्षेत्र के जयंतीपुर गाँव की पोखरी में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में ले कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। लालपुर निवासी पुनर्मल पुत्र बरफी उम्र 40 वर्ष शराब का नशा करता था। बुधवार की रात में उसने अपने बुजुर्ग पिता को बुरी तरह पीट दिया जिसकी शिकायत करने पिता बरफी पुलिस चौकी पर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुनर्मल गुरुवार को दिन में लगभग दस बजे सायकिल से आया और किनारे पर सायकिल खड़ा कर पोखरी में कूद गया।खेत में काम कर रही महिलाओं और बच्चों ने शोर मचाया ग्रामीणों ने पोखरी में से उसे निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले कर गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Jd News Vision