Breaking News

जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति…

Jdnews Vision….

*तीन दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, 4 की वृद्धावस्था तथा 2 की अन्य कारणों से हुई मौत…

बिलासपुर, 27 अगस्त : : मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में कुछ पशुओं की मृत्यु के संबंध में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा की गई जांच का प्रतिवेदन कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंप दिया गया है। जांच प्रतिवेदन में गौधाम में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 6 पशुओं की मृत्यु होना पाया गया है। इनमें 4 पशुओं की मृत्यु वृद्धावस्था तथा 2 पशुओं की मृत्यु अन्य कारणों से होना पाया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वस्तुस्थिति की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ग्राम ओखर स्थित गौधाम का मौके पर निरीक्षण किया। टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर आवश्यक जांच की तथा मौके की परिस्थितियों का भी अवलोकन किया। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया।

जांच के दौरान गौधाम परिसर में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव और भूमि के प्रभावित होने की स्थिति भी सामने आई। प्रतिवेदन के अनुसार गौधाम में पूर्व में 21 अगस्त 2026 को पशुओं को विस्थापित किया गया था। वर्तमान में गौधाम में लगभग 300 पशु मौजूद हैं, जो ग्राम पंचायत ओखर के हैं।

पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ओखर के सरपंच की सहमति से गौधाम में मौजूद लगभग 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा चराने के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *