Breaking News

सीतामढ़ी में 40 लोगों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी.. ग्रामीण बनें देवदूत… बचाई सबकी जान…

Jdnews Vision…..

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है। कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

इसी बीच सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में बागमती नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 40 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव बीच धारा में पलट गई। हादसे के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई।

राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर यात्रियों को बचाने का काम शुरू कर दिया। कई लोग खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पलटने का पूरी घटना दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, खड़का गांव के रहने वाले मोहम्मद फरहान का निधन हो गया था। उन्हें दफनाने के लिए नदी के दूसरी ओर स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया था। अंतिम रस्म पूरी होने के बाद परिजन, रिश्तेदार और गांव के अन्य लोग उसी नाव से वापस लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बचाई सबकी जान

बताया जा रहा है कि नाव में 40 से अधिक लोग सवार थे, जबकि उसकी क्षमता सिर्फ 15 से 20 लोगों की थी। तेज बहाव और ज्यादा वजन के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत नदी में कूद पड़े और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शी अमित ने बताया कि नाव चालक उन्हें भी साथ चलने के लिए कह रहा था, लेकिन ज्यादा भीड़ देखकर उन्होंने मना कर दिया। कुछ ही देर बाद नाव पलटने की खबर मिल गई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घाट पर सुरक्षित नावों और पुल की व्यवस्था नहीं है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बागमती और कोसी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडे ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, रविवार शाम कोसी बराज से 2,09,840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे निचले इलाकों में लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *