Breaking News

अधिवक्ता ने चैंबर में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

Jdnews Vision….

लखनऊ : :  राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके में एक अधिवक्ता ने अपने चैंबर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को बुद्धेश्वर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल से थाना पारा को लिखित मेमो प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

प्रथमदृष्टया मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (करीब 50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश सिंह, निवासी ज्ञानेंद्र विहार, आर.डी. मेमोरियल स्कूल के पास, पिंक सिटी फेज-2, बुद्धेश्वर, थाना पारा, लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र सिंह पेशे से अधिवक्ता थे।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सिंह ने अपने आवास से कुछ दूरी पर स्थित चैंबर में तार के माध्यम से फांसी लगाई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन परिवार की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी।

पुलिस ने शव का निरीक्षण कर पंचायतनामा समेत अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजा गया था..

पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *