Breaking News

आंतरिक प्रतिभा को निखारने के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

Jdnews Vision….

लखनऊ :: लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज एवं काव्योम फाउंडेशन के “क्षितिज 5.0” के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम को चार चरणों में होना निश्चित हुआ आज लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ में प्रथम चरण में काव्य-पाठ एवं द्वितीय चरण में भाषण प्रतियोगिता, तृतीय चरण में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता,और चतुर्थ चरण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रार्थना के साथ हुआ, जिसे डॉ.नोमिता गवन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष ने संपन्न कराया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ईशा वी. लाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि स्मिता सिंह अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रवींद्र श्रीवास्तव पुस्तकालयाध्यक्ष,सम्मानित अतिथि डॉ.शबाहत फ़ातिमा उर्दू विभाग की सहायक आचार्या उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजक प्रो.ऋषि कुमार मिश्रा हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के महत्व को समझते हुए कहा कि ‘काव्योम फाउंडेशन’ ने

जो ये पहल की हैं वो सराहनीय हैं गुजरे 5 सालों में इस फाउंडेशन ने कई नए साहित्यकारों को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खोजा हैं छात्र-छात्राओं के आंतरिक प्रतिभा को सभी के सम्मुख प्रस्तुत करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मकता तथा अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना हैं सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काव्य-पाठ में प्रतिभाग करने वाले 3 प्रतिभागी विजयी रहे।

प्रथम-:अब्दुल कबीर मोहम्मद

द्वितीय-: अवनी शुक्ला

तृतीय-: शाश्वत सिंह

इस प्रकार काव्य पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

इसी क्रम में द्वितीय चरण की भाषण प्रतियोगिता आरंभ हुई जिसका विषय “आधुनिकता का संस्कृति पर प्रभाव”रहा। संचालिका ने सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि प्रो.कौशिक मित्रा राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष,विशिष्ठ अतिथि डॉ.हिमांशु सिंह प्रा. भा. इतिहास विभाग के सहायक आचार्या, सम्मानित अतिथि सत्यम सिंह राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य का स्वागत सम्मान प्रशांत प्रखर उप-सचिव ने किया। भाषण प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से 3 प्रतिभागी विजयी रहे।

प्रथम-: रोहित यादव

द्वितीय-: राफिया अंसारी

तृतीय: मिर्ज़ा करीम मुख्यातिथि ने कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को

बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में ईश्वरीय प्रार्थना के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के दूसरे दिन के तीसरे चरण में “पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता” का विषय-:” हिन्दी के कवि एवं लेखकों की पंक्तियां” शुभारंभ हुआ इस प्रतियोगिता की मुख्यातिथि प्रो.सुमन लता वर्मा शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष,विशिष्ठ अतिथि डॉ.नोमिता गोवन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष, अतिथि पारखी मिश्रा अंग्रेजी विभाग कि सहायक आचार्या और निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष निर्णय ले योग्य छात्रों को विजेता घोषित किया। इसी क्रम में चौथे चरण की प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय: “राष्ट्रीय निर्माण में युवकों की भूमिका” रहा कि प्रतियोगिता

आरंभ हुई जिसके मुख्यातिथि डॉ. सरविंद कुमार समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्या, विशिष्ठ अतिथि डॉ.अल्पना बाजपेई इतिहास विभाग की सहायक आचार्या तथा अतिथि, डॉ मेघा नेगी अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्या निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतियोगिता का निष्पक्ष निर्णय कर विजेताओं का मूल्यांकन कर अपना निर्णय “काव्योम फाउंडेशन” के उप-सचिव प्रशांत प्रखर को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि ‘हिन्दी दिवस पखवाड़ा काव्योम फाउंडेशन (क्षितिज 5.0)’ अंतर्गत -14 और 15 सितम्बर को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं सादर आमंत्रित हैं इस तरह इस दो दिवसीय कार्यक्रम की 4 चरण की प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रम की सह-संयोजिका एवं मंच संचालन कर रही सोनी कुमारी हिंदी विभाग की सहायक

आचार्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकगणों, प्रतिभागियों, काव्योम फाउंडेशन, तथा छात्र-छात्राओं का आभार ज्ञापित कर सभी का हृदय से धन्यवाद किया।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *