Breaking News

एसपी सिटी का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’: भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त, अराजक तत्वों को डायरेक्ट वार्निंग…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

*चौराहों पर जमावड़ा लगाने और हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं होगी कड़ी करवाई- एसपी सिटी…

 

गोरखपुर : : आगामी त्योहारों को देखते हुए और शहर में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आज शाम पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के नेतृत्व और सान्निध्य में थाना तिवारीपुर क्षेत्र में एक विशाल और कड़ा सायंकालीन पैदल गश्त निकाला गया।एसपी सिटी के साथ तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह और भारी पुलिस बल ने क्षेत्र की गलियों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में खुद पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस की इस आक्रामक मौजूदगी ने जहां आम जनता को शांति और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया, वहीं अराजक तत्वों और मनचलों के दिलों में खौफ भर दिया। स्कूलों, बाजारों और चौराहों पर बेवजह मजमा लगाने वाले या महिलाओं-छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले मनचलों को सीधी चेतावनी दी गई है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और दुकानों के आसपास खड़े फालतू लोगों की सघन चेकिंग की गई। भ्रमण के दौरान एसपी सिटी निमिष पाटिल ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद किया। उन्होंने साफ कहा कि “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। गोरखपुर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। पुलिस के इस भारी लाव-लश्कर और सख्त रुख को देखकर तिवारीपुर क्षेत्र की जनता में जहां सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है, वहीं कानून तोड़ने वालों के लिए यह एक साफ संदेश है—”सुधर जाओ, वरना सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहो!

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *