Breaking News

देहरादून में बच्ची से रेप के बाद गुस्साए में लोग… दूसरे समुदाय के लोगों से खाली कराए जा रहे मकान-दुकान…

जेडी न्यूज विजन…..

..दूसरे समुदाय के लोगों और परिवार को अपने इलाके में दुकान या मकान किराए पर न देने का लिया फैसला ….

 देहरादून : : उत्तराखंड की राजधानी में नाबालिग से रेप के मामले में स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. इस मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है. बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बार-बार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं को लेकर व्यापारी संगठन ने बैठकर सर्वसम्मति से बड़ा निर्णय लिया है. उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों और परिवार को अपने इलाके में दुकान या मकान किराए पर न देने का फैसला लिया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र से 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था. पीड़िता की मां ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि मकान मालिक का भांजा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ शौचालय ले गया, जहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने बच्ची को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. FSL की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्रित किए. बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है. शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

खाली कराई गई प्रॉपर्टी….

बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. व्यापारी संगठन ने बैठक कर सर्वसम्मति से दूसरे समुदाय के लोगों को घर-दुकान किराए पर न देने का निर्णय लिया है. इतना ही नहीं, कुछ दुकान और घरों के मालिकों ने अल्टीमेटम देकर अपनी प्रॉपर्टी खाली करवा ली है. इस जघन्य घटना पर स्थानीय महिला का कहना है कि हम लोग अभी तक आपसी भाईचारे के साथ रह रहे थे.

दूसरे समुदाय के लोगों को हम अपने भाई-बंधु मानते थे, लेकिन जो इन लोगों ने किया वो माफ करने लायक नहीं है. हम उन्हें यहां नहीं रहने देंगे. बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख राघव उपाध्याय ने कहा कि बंटवारे के समय हमारे देश में रह गए अल्पसंख्यक आज भी देश के बंटवारे का मकसद लेकर काम कर रहे हैं, लेकिन बजरंग दल इनसे लड़ने के लिए सर पर कफन बांध कर खड़ा है और इस पूरे प्रकरण में योगी मॉडल पर धामी सरकार से कड़ा एक्शन लेने की अपील की है।

About admin

Check Also

तहसील कार्यालय भवन के निर्माण में भ्रष्टाचारका बोलबाला…

जेडी न्यूज विजन पचपेड़ी /बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *