Breaking News

तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ने से व्यापारियों में आक्रोश…

Jdnews Vision….

-65 वर्ग फिट जमीन का शुल्क 3750 रु वार्षिक से बढ़ाकर किया गया 45,100 रु किए जाने से दुकानदारों ने जताई नाराजगी….

तुलसीपुर- रेलवे की जमीन पर विगत 50 वर्षों से दुकानें चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे दुकानदारों के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता खड़ी हो गई है।दुकानदारों के अनुसार उनकी दुकानों का वार्षिक शुल्क 3750 रु से बढ़ाकर 45,100 रु वार्षिक कर दिया गया है।किराए में कई गई भारी बढोत्तरी से व्यापारियों में नाराजगी है।पीड़ितों ने इस पर पुनर्विचार हेतु मण्डल रेल प्रबंधक व सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि रिंकू पाल को देकर राहत दिलाने की मांग की है।

दुकानदारों का कहना है कि वे दशकों से इन दुकानों के सहारे कारोबार कर रहे हैं,जिसमे लगभग 80 दुकानदार है और प्रत्येक को मात्र 65 वर्ग फिट की जमीन आवंटित है जिस पर दुकान लोगों ने स्वयं बनवाया है।स्थानीय बाजार की स्तिथि और छोटे दुकानदारों की आर्थिकी को देखते हुए वार्षिक शुल्क में भारी बढोत्तरी उनका बजट बिगाड़ देगी।

दुकानदारों संजय कुमार,ऋषि देव,घनश्याम गुप्ता,ओम प्रकाश,प्रिंस,राजू चौरसिया आदि ने बताया कि रेल प्रशासन हमारे हितों का भी ध्यान रखे और बढ़ाए गए वार्षिक शुल्क पर पुनर्विचार करे व बढोत्तरी का आधार स्पष्ट करने व उचित व्यवहारिक दरों के निर्धारित किए जाने की मांग की है।उनका कहना है कि पांच दशकों से कारोबार कर रहे लोगों के लिए कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे रेलवे के राजस्व के साथ साथ व्यापारियों की आजीविका भी सुरक्षित रहे।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *