Breaking News

गणेश पंडाल में मौत का तांडव… सो रहे थे लोग, तभी अचानक फैला करंट… 4 की मौत, 2 घायल

Jdnews Vision….

मंडला : ( मध्य प्रदेश)  में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। नैनपुर थाना क्षेत्र  के हीरापुर गांव  में गणेश पंडाल  में अचानक करंट फैल गया।

करंट की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन  की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे लोग…..

जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद कुछ लोग आराम करने के लिए गणेश पंडाल के मंच पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक पंडाल में करंट फैल गया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

तार टूटने या शॉर्ट सर्किट का शक…..

फिलहाल पंडाल में करंट फैलने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बिजली का तार टूटने या शॉर्ट सर्किट  की वजह से पंडाल में करंट फैला हो सकता है..

हालांकि, पुलिस अभी किसी एक वजह की पुष्टि नहीं कर रही है। हादसे की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम….

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस और प्रशासन की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पंडाल में करंट कैसे फैला और हादसे की वजह क्या थी।

मामले की जांच (Accident Investigation) की जा रही है और हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं को देखा जा रहा है।

एएसपी ने की हादसे की पुष्टि….

मंडला में हुए इस हादसे की पुष्टि एएसपी शिव कुमार वर्मा (ASP Shiv Kumar Verma) ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन की टीम मिलकर हादसे की वजह की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। करंट फैलने की वजह बिजली का तार टूटना था या शॉर्ट सर्किट, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

About admin

Check Also

जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/ किचन प्रभारी श्रीमती तेज कंवर जी से jdnews vision के राज्य प्रमुख सुरेन्द्र मुणोत से बातचीत के अंश….

Jdnews Vision…. *अस्पताल के जिस कोने से आती थी सिसकियों की आवाज, तेज कंवर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *