Breaking News

नवरात्र की अष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन….

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

*सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना….

गोरखपुर : :  शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर रविवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ और अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धा निवेदित की।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री का दर्शन-पूजन धार्मिक आस्था और गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक रहा।

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *