Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर : : 18.10.: : महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकरीगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा अदम्य तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को सकुशल बचा लिया गया। दिनांक 17.10.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे दुर्गापूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात म0का0 मालती मझवार एवं म0का0 स्मृति यादव क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर कुआनो नदी पुल (कस्बा सिकरीगंज) से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को दोनों महिला आरक्षियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचा लिया, जिससे एक अनमोल जीवन की रक्षा हो सकी।*
*इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ विषम परिस्थितियों में उन्हें त्वरित सहायता व संबल उपलब्ध कराना है। जनपदीय पुलिस आमजन से अपील करती है कि पारिवारिक अथवा किसी भी अन्य समस्या के समय धैर्य व संयम बनाए रखें तथा कोई भी आत्मघाती कदम उठाने के बजाय अपने परिजनों, प्रबुद्धजनों अथवा पुलिस व आपातकालीन हेल्पलाइन (112 / 1090) से संपर्क कर समाधान निकालें।*
Jd News Vision