Jdnews Vision
संतोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर : : गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
*नौसड़ चौकी पर मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस*
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे नौसड़ पुलिस चौकी पर सूचना मिली कि हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही गीडा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
*CO ने दी जानकारी, मुकदमा दर्ज*
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी गीडा आभा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गीडा थाने में संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Jd News Vision