Jdnews Vision
संतोष कुमार गुप्ता….
बड़हलगंज, गोरखपुर : : बड़हलगंज नगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर लगे दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने सघन निरीक्षण किया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने पूरे नगर का दौरा किया।
निरीक्षण के लिए एडीएम वित्त गोरखपुर वैभव शर्मा, एसपी साउथ दिनेश पुरी, सीओ गोला दरवेश कुमार और इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ नगर में पहुंचे। इस दौरान सभासद वीरू गुप्ता, सभासद दीपक शर्मा, श्रीकांत सोनी और अमरनाथ उमर भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने नगर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का निरीक्षण किया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के बाद सभी अधिकारियों ने बड़हलगंज चेयरमैन श्रीमती प्रीति महेश उमर के आवास पर पहुंचकर फलाहार किया और उन्हें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
Jd News Vision