Breaking News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने लिया चार मंडलों की बैठक…

Jdnews Vision….

 कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार -लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का दिया नारा*

 *31 अक्टूबर को बिलासपुर में एस.आई.आर के भ्रम के खिलाफ निकलेगी पदयात्रा और बाइक रैली*

बिल्हा / बिलासपुर: : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा अंतर्गत चकरभाठा बोदरी स्थित उत्तम इन में बिल्हा विधानसभा के चारों मंडलों – तिफरा-सिरगिट्टी, बोदरी, बिल्हा एवं बरतोरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सेवा संकल्प अभियान और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर लगभग 250 भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अराजकता की राजनीति कर रही है। कांग्रेस द्वारा एस.आई.आर को लेकर लगातार झूठ और भ्रम फैलाया जा रहा है। इसी के विरोध में और *”लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ”* के संकल्प के साथ 31 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा एवं मोटर साइकिल रैली स्वामी आत्मानंद स्कूल, दयालबंद, गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक तक जाएगी।

 

श्री कौशिक ने कहा कि आज देश में विदेशी फंडिंग के माध्यम से तख्ता पलट करने की साजिश रची जा रही है। बांग्लादेश और नेपाल का उदाहरण हमारे सामने है, जहाँ लोकतंत्र को अस्थिर किया गया। कांग्रेस उसी मॉडल को भारत में लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए पटना में की गई “मोदी का बाप भी जाएगा” जैसी अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वयं बोल रहे हैं कि मोदी कहीं नहीं जाएगा। इससे कांग्रेस की हताशा स्पष्ट दिखती है।

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ध्वस्त करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है। देश में अब तक 100 से ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन कांग्रेस ने ही लगवाया है। रायबरेली में चुनाव हारने के बाद इंदिरा गांधी जी ने पूरे देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। 1984 में इंदिरा जी की हत्या के बाद राजीव गांधी के शासन में हजारों सिखों को मरवाया गया। आज जो पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है, उसी ने लोकतंत्र का सबसे ज्यादा गला घोंटा है।अंत में श्री कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से 31 अक्टूबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने और बूथ स्तर तक कांग्रेस के झूठ को उजागर करने का आह्वान किया।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *