Breaking News

तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम घोषित: बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा राजनीतिक उदय, दतिया में कांग्रेस की जीत, गुजरात में भाजपा ने बरकरार रखा गढ़…

Jdnews Vision…

(राघवेंद्र मिश्रा )

…..मैनेजिंग एडिटर….

नई दिल्ली, 3 अगस्त। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। इन परिणामों ने तीनों राज्यों की राजनीति को नई दिशा देने का संकेत दिया है।

बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने चुनावी पदार्पण में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा उम्मीदवार को लगभग 19 हजार मतों के अंतर से पराजित किया। इसे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को लगभग 6 हजार मतों से हराकर सीट अपने नाम कर ली। इस जीत से कांग्रेस को महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त मिली है।

वहीं गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सतीश (सतेंद्रभाई) पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 30 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर भाजपा का गढ़ बरकरार रखा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन तीनों उपचुनावों के परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण संकेत माने जा रहे हैं।

About admin

Check Also

ऋषि पंचमी पर विशेष…..

Jdnews Vision…. ऋषि पंचमी विशेष   भाद्रपद शुद्ध पंचमी को ऋषि पंचमी के तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *