Breaking News

रेप की आशंका पर कुतिया का हुआ रात में पोस्टमार्टम…

जेडी न्यूज विजन….

-चिनहट के बुद्धविहार कॉलोनी में तीन दिनों में तीन कुतिया के साथ रेप की आशंका…

– जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला जीडी में किया दाखिल, देर रात हुआ पीएम….

– कुतिया के मूंह बांधने के थे गहरे निशान…

– फोरेंसिक लैब भेजा गया कुतिया का रेक्टर पार्ट और बिसरा….

लखनऊ: : चिनहट के प्रेमबाग कॉलोनी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। बीते तीन दिनों में यहां तीन कुतिया का साथ किसी इंसान ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पशु क्रूरता के इस गंभीर मामले में जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा। तब जाकर स्थानीय पुलिस ने मामला जीडी में दर्ज किया और देर रात एक कुतिया का पोस्टमार्टम कराया गया। कुतिया का 6 इंज का रेक्टर पार्ट और बिसरा को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। यह पहला मामला होगा जहां रेप की आशंका पर कुतिया का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया।
पशु प्रेमी सोनी कपूर व प्रेमबाग कॉलोनी निवासी पूनम विष्ट ने बताया कि प्रेमबाग कॉलोनी में बीते 3 मार्च को एक कुतिया मरी हुई पाई गई थी। जिसके प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था। शुक्रवार को इसी कॉलोनी में दो कुतिया जिनकी आयु लगभग 6-7 माह है वह भी मरी हुई मिली। सूचना पर जब सोनी कपूर मौके पर पहुंची तो देखा की कुतिया के मूंह बांधे जाने के निशान हैं और उसके प्राइवेट पार्ट बुरी तरह छतिग्रस्त थे। सोनी ने स्थानीय पुलिस को कुतिया का पोस्टमार्टम कराने को कहा। चिनहट पुलिस शाम तक मामले को टालती रही। फिर उसने पशु चिकित्सक को भी इसकी जानकारी दी। सोनी ने बताया कि पुलिस और पशु चिकित्सक का रवैया पशुओं के प्रति काफी असंवेदनशील रहा। थकहार कर सोनी ने जिलाधिकारी और पशुपालन मंत्री को इस बात की जानकारी दी। डीएम विशाख जी के हस्तक्षेप के बाद एक कुतिया का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। जबकि दूसरी कुतिया के शरीर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुतिया का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने निर्देश पर रात में एक कुतिया का पीएम हुआ है। कुतिया का रेक्टर पार्ट और बिसरा फोरेंसिक लैब में भेजा दिया गया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद मिश्र ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *