Breaking News

4 सितंबर को करेंगे आंदोलन की घोषणा,,,

Jdnews Vision….

आगरा : : यूजीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन यह आंदोलन आगरा की ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती से खड़ा होगा जो कि पूरे देश में फैलेगा,,, सवर्ण समाज द्वारा 1 सितंबर को यूजीसी के खिलाफ तहसील मुख्यालय एत्मादपुर का घेराव किया गया था जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा शांति प्रिया ढंग से ज्ञापन देने जा रहे सवर्ण समाज के युवाओं पर लाठी चार्ज किया था जिसमें सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर तथा कथा वाचक अंशुमान शास्त्री व मोनू धाकरे, पंकज चौहान अन्य सवर्ण समाज के लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया जिसमें आंदोलनकारियों के गंभीर चोटें भी आई है, इसके बाद हालात बिगड़ गए ओर आंदोलन उग्र हो गया दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन उग्र गया, मौके पर मौजूद जिम्मेदार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तथा उपजिलाधिकारी एत्मादपुर के सकारात्मक संवाद के पश्चात प्रदर्शन कारियों द्वारा यूजीसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया, इसी कड़ी में आज बांके बिहारी फार्म हाउस आंवलखेड़ा पर सवर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई, तय हुआ कि आगामी आंदोलन *सवर्ण समाज संगठन* के बैनर तले सवर्ण समाज के नेतृत्व में लड़ा जाएगा एवं आंदोलन के संचालन के लिए एक 21 सदस्य कमेटी भी गठित की गई, आंदोलन की घोषणा 4 सितंबर को की जाएगी जिसमें कमेटी का विस्तार तथा आंदोलन के आगाज की तिथि की घोषणा की जाएगी, यह ऐतिहासिक आंदोलन काले कानून के खिलाफ आगरा की क्रांतिकारी धरती से लड़ा जाएगा जो की ऐतिहासिक आंदोलन होगा, जब तक काला कानून वापस नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन लड़ा जाएगा, कमेटी में शामिल प्रमुख लोग अंशुमन ठाकुर, गजेंद्र परमार, अंशुमान शास्त्री, राघवेंद्र सिंह चौहान, मोनू धाकरे, डॉ. लालकुमार चौहान, मयंक परमार, पवन ठाकुर, शीलू सिकरवार, अतुल सिसोदिया, लोकेंद्र सिकरवार, फूल सिंह चौहान, ओमकार परमार, डीलेश राघव, गौरव राघव, रामू परमार, आनंद शर्मा, संदीप चौहान, रवि त्यागी, अजीत परमार, अश्वनी चौहान आदि लोग शामिल हैं, बैठक में समस्त सम्मानित बुजुर्ग एवं नौजवान साथी तथा सम्मानित सवर्ण समाज उपस्थित रहा ।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *