Breaking News

संयुक्त प्रयास ही आपदा प्रबंधन की कुंजी: एडीएम वित्त*

जेडी न्यूज विजन…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर की सभी तहसीलों में मॉक ड्रिल, बाढ़ से लेकर अग्निकांड तक आपदा से निपटने का अभ्यास…

गोरखपुर : : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर गुरुवार को जनपद गोरखपुर की सभी तहसीलों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने कहा कि आपदा प्रबंधन में संयुक्त प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

तहसील सदर में बाढ़ की स्थिति का सजीव अभ्यास किया गया, जिसमें प्रभावित लोगों और पशुओं को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाने, पंजीकरण, कम्युनिटी किचन संचालन, बसों की व्यवस्था, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू, नाव दुर्घटना नियंत्रण, अंडरवाटर ऑपरेशन और मेडिकल व कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित करने जैसे कार्य किए गए। ड्रोन के जरिए पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

सहजनवा तहसील में एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट के बाहर टैंकर में आग लगने की स्थिति पर नियंत्रण का अभ्यास किया गया, जिसमें लोकल क्राइसिस ग्रुप की तत्परता देखने को मिली। चौरी-चौरा में मल्टी डिजास्टर परिदृश्य में फील्ड हॉस्पिटल बनाकर सात डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों को तत्काल उपचार दिया गया।

बांसगांव तहसील में अस्पताल में आग लगने की स्थिति का अभ्यास कर मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई। कैंपियरगंज में प्रभावित गांवों से लोगों व पशुओं को सुरक्षित निकालने और पशु राहत शिविर स्थापित करने का अभ्यास हुआ।

खजनी तहसील में पुल क्षतिग्रस्त होने और बांध में रिसाव की स्थिति से निपटने तथा समुदाय को जागरूक कर सहयोग लेने की प्रक्रिया दिखाई गई। गोला तहसील के बड़हलगंज घाट पर नाव दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नाविकों और मोटर बोट चालकों को प्रशिक्षण दिया गया।

सुबह 9 बजे से जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) सक्रिय किया गया, जहां एडीएम, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कमान संभाली और वायरलेस के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत उप जिलाधिकारी इंसिडेंट कमांडर और तहसीलदार लॉजिस्टिक सेक्शन चीफ की भूमिका में रहे।

इस दौरान बिहार राज्य आपदा मोचन बल की 26 सदस्यीय टीम ने 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ गोरखपुर के साथ संयुक्त अभ्यास किया और रेस्क्यू ऑपरेशन व सीपीआर प्रदर्शन से अपनी दक्षता दिखाई। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, अग्निशमन, स्वास्थ्य, नगर निगम, सिंचाई, पंचायती राज, एनसीसी व आपदा मित्रों ने सक्रिय भागीदारी की। मॉक ड्रिल का संचालन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा किया गया।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *