Breaking News

बस्तिया गांव में नव गठित बी – पैक्स का हुआ उद्धघाटन

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : गोसाईगंज क्षेत्र के गांव बस्तिया में नव गठित बी – पैक्स (सहकारी समिति) का उद्घाटन मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार द्वारा किया गया । इस आयोजन में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार ने सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा की सरकार में सभी लोग ईमानदारी से कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनहित के काम बड़ी ही इमानदारी से किए हैं। विधायक ने कहा कि इससे पहले की सरकारों द्वारा काम नहीं किए जाते थे।कह दिया जाता था कि पैसा नहीं है। लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है । विधायक ने कहा कि प्रयास है कि मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में एक भी रोड विधानसभा क्षेत्र में कच्ची न रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जिला सहकारी बैंकों व सहकारी समितियों से होने वाली उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराया।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *