Jdnews Vision…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : वह 3 सितम्बर 2026 से अपना प्रार्थना पत्र लेकर इधर उधर भटक रहा है। कोई भी उसकी पीड़ा सुनने के लिए तैयार नहीं है। वह 24 सितंबर के दिन बड़ी ही उम्मीद लेकर सहायक पुलिस आयुक्त दक्षिणी के पास गया लेकिन यहां भी निराशा ही उसके हाथ लगी। इस अधिकारी का सहायक बीच में बाधा बन गया। उसने पीड़ित को अधिकारी के पास तक पहुंचने ही नहीं दिया।
यह दर्द गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिटकिहा कला मजरा धौरहरा निवासी मनोज कुमार पुत्र मोहनलाल का है। पीड़ित के अनुसार 3 सितंबर की रात लगभग 7:30 बजे गांव में बने मंदिर में बैठकर गांव के ही निवासी रिंकू पुत्र सर्वेश कुमार, पंकज और साजन पुत्र गण विजय कुमार शराब पी रहे थे। इन शराबियों के साथ निजामपुर निवासी सोनू भी था।उसी समय शिकायत कर्ता का भाई विनोद कुमार वहां पहुचा। उसने उन लोगों को शराब पीने रोका तो सभी ने उसे गन्दी गन्दी गालियां देना शुरू कर दिया। शिकायत कर्ता के अनुसार उन्होंने ही उसके भाई को लात घूसों और लाठी डंडों से पीटा।उन लोगों ने धारदार हथियार का भी प्रयोग किया साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत कर्ता ने बताया कि इस मारपीट में उसका भाई बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत कर्ता अपने भाई को लेकर इधर उधर भटक रहा है लेकिन कहीं उसकी बात सुनी नहीं जा रही है।
Jd News Vision