Breaking News

यज्ञ और प्रवचन का आयोजन संपन्न…

जेडी न्यूज़ विज़न….

लखनऊ: : अखिल भारतीय आर्य सभा के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में गौरव विहार कालोनी में यज्ञ प्रवचन और भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यज्ञ का ब्रह्मत्व अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता वेदाचार्य डॉ निष्ठा विद्यालंकार ने किया साथ ही हिन्दु नववर्ष के विषय में उत्तम रीति से प्रकाश डाला। डा निष्ठा ने बताया कि आज के दिन ही हम आर्यों का वैदिक नवसंवत्सर प्रारंभ होता है तथा आर्य समाज की स्थापना का दिन आज पर्व के रूप मे मनाया जाता है। वीर विक्रमादित्य का विजयदिवस तथा राम का राज्याभिषेक भी आज ही दिन हुआ था। प्रकृति में सर्वत्र नूतनता ही दृष्टिगोचर हो रही है अतः इसे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।कार्यक्रम मे श्री विमल आर्य ने चैत्र प्रतिपदा के दिन प्रारंभ होने वाले हिन्दुनववर्ष की सुन्दर व्याख्या की । आपने बताया इस समय प्रकृति मे सभी जगह नूतनता का वातावरण है इसलिए यही वास्तविक नववर्ष है । सत्य प्रकाश एडवोकेट ने भी सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ता समुदाय उपस्थित रहे साथ ही गौरव श्रीवास्तव,आचार्य पीयूष जी , शिल्पा आर्य कुमुदिनी आर्य आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *