Breaking News

कृष्णानगर पुलिस ने किया चोरी की वारदातों का खुलासा… शातिर चोर गिरफ्तार … जेवर बरामद….

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : राजधानी के थाना कृष्णानगर पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार कृष्णानगर क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की तीन घटनाओं के मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों की जांच के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने 20 मार्च 2026 की रात करीब 9:47 बजे गोल्डन सिटी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक किनारे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम सोनी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी विपिन यादव के साथ मिलकर बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, नाक की कील, नथिया और एक लॉकेट बरामद किया है। वहीं उसका साथी विपिन यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *