Breaking News

100 दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन का कार्यालय, धूमधाम से मना दीपावली उत्सव….

Jdnews Vision…..

**हटिया (रांची) : : ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन, दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल की ओर से रविवार, 8 नवंबर 2026 को हटिया स्थित कार्यालय प्रांगण में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। संध्या छह बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय परिसर को 100 दीपों एवं 100 मोमबत्तियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुनील कुमार, जे. घोष रॉय, ए. एन. राव, श्रीमती लीला सिंह, कालिदास मुंडा, बिजन लाल हलदर एवं चंचल कुमार सिंह ने दीपावली पर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई तथा निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक बताते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर लगभग 45 पेंशनधारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक कुंडू, मुरलीधर दत्ता, एच. के. बनर्जी, बी. के. रत्नम, एस. एन. ओरांव, जे. टोप्पो एवं श्रीमती माया मदूरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगजीत सिंह बादल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

**समाचार संकलन: अशोक प्रसाद, मीडिया प्रभारी।**

About admin

Check Also

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! 137 दवाओं के दामों में बड़ी कटौती…. 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें…

Jdnews Vision…. सरकार के ट्रेड मार्जिन पर सीमा तय करने के फैसले से 9 नवंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *