Breaking News

वृहद रोजगार मेले में 315 अभ्यर्थियों का चयन…

जेडी न्यूज विजन…

(गोंडा…. हरीश गुप्ता)

गोंडा: :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोण्डा में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय (संयुक्त विकास आयुक्त) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजेश राम (प्रशिक्षण/शिक्षुता), देवीपाटन मंडल भी उपस्थित रहे।

मेले में मदरसन ट्रस्ट एवं संभव फाउंडेशन के माध्यम से नोएडा, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश मंडल, एचआर विश्वनाथ सहित अन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण कुल 1316 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 315 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने बधाई दी।

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह, राजकीय आईटीआई करनैलगंज के प्रधानाचार्य प्रभु नाथ मिश्र, मनकापुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार सहित जनपद के विभिन्न संस्थानों के कर्मचारी एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यदेशक विजय कुमार ने किया।अंत में कार्यदेशक शिवाकांत तिवारी, के.के. यादव, विवेक, उत्तम, नितीश, शिवम आदि ने अतिथियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *