Breaking News

आदर्श पत्रकार एसोसिएशन ने होली-ईद मिलन समारोह का किया आयोजन…

JD NEWS VISION….

लखनऊ : : गोसाईगंज कस्बे में रविवार को आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा होली व ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों व पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।समारोह के दौरान अतिथियों व पत्रकारों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

पूरा माहौल रंगों, खुशियों और भाईचारे से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष इरफान अब्बासी एवं महामंत्री अश्वनी यादव ने अतिथियों को गुलाल का टीका लगाकर उनका स्वागत किया।

अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। होली और ईद जैसे पर्व हमें मिलजुलकर रहने और भाईचारे का संदेश देते हैं, जिसे हम सभी को आगे बढ़ाने की जरूरत है।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा, चेयरमैन निखिल मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मान सिंह वर्मा, प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह,सपा‌ नेत्री अर्चना रावत, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडे, ए.के. सेठ, संतोष सिंह, डॉ. राजपाल सिंह, सभासद संतोष शर्मा, शिवा मिश्रा, राजीव दीक्षित, अनुपम मिश्रा, इंद्रेश प्रताप, मोनू वर्मा,दिव्यांशु त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *