Breaking News

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर…

जेडी न्यूज विजन….

*रैली में उमड़ा उत्साह, मिस कॉल और हस्ताक्षर के जरिए दिया अपना समर्थन…

*33 प्रतिशत भागीदारी पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार..

बिलासपुर, 15 अप्रैल : :  न्यायधानी बिलासपुर में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन लालबहादुर शास्त्री स्कूल स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रावधान का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं महापौर पूजा विधानी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे की अगुवाई में शामिल हुई। सभागार महिलाओं की भारी उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना रहा।

महापौर पूजा विधानी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रावधान महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है और यह अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आधी आबादी को पूरा हक देने का कार्यक्रम है, जो महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और नेतृत्व के अवसर प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, साहस और सृजन का प्रतीक माना गया है।

“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” की भावना को आत्मसात करते हुए यह पहल महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने बिलासपुर को शक्ति की पावन भूमि बताते हुए कहा कि यहां आदिशक्ति मां महामाया विराजमान हैं, जिनकी कृपा से महिलाओं को निरंतर प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। साथ ही उन्होंने वीरांगना बिलासा देवी का स्मरण करते हुए कहा कि यह धरती नारी साहस और स्वाभिमान की गौरवशाली परंपरा की साक्षी रही है, जिसे आज की महिलाएं आगे बढ़ा रही हैं।


कार्यक्रम को वंदना ऊईके एवं लता राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रम्हकुमारी दीदी विनीता भगनानी ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्नेहलता शर्मा, गायत्री साहू, प्रिया सिंह, गौरी गुप्ता, नागेश्वरी साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नूपुर उपाध्याय, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा, रेणुका पिंगले, महिला पार्षद सुनीता जगत, रेखा सूर्यवंशी, कमला पुरषोत्तम, रूपाली गुप्ता, संगीता परिहार, रेखा पांडे, मनोरमा सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

*बाईक रैली निकालकर महिलाओं ने जताया अभूतपूर्व समर्थन*
सभा के बाद शहर में नारी शक्ति वंदन रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। रैली का नेतृत्व महापौर पूजा विधानी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने किया। रैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से प्रारंभ होकर गोलबाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक, राम सेतु चौक होते हुए अरपा रिवर व्यू स्थित अटल परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जागरूकता के संदेश दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का प्रावधान किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पहुंची पल्लवी क्षत्री, प्रिया सिंह एवं गौरी गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए की गई पहल सराहनीय है। पूरे देश की महिलाओं में खुशी का माहौल है।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *