Jdnews Vision…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम टिकनियामऊ में शुक्रवार शाम नाले की सफाई को लेकर विवाद हो गया और हिंसक रूप ले लिया दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है गोसाई गंज पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे ग्राम टिकनियामऊ में नाले की सफाई को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने अंजू पत्नी आजाद के परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें आजाद पुत्र तुलसी (उम्र लगभग 40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी गोसाईगंज एवं ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में चल रहा है।
सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने वादिनी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपियों सुमित, अभिषेक, राम सुचित तथा अमित को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य नामजद एवं प्रकाश में आए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है
एहतियात के तौर पर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Jd News Vision