Breaking News

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम…

Jdnews Vision….

बिलासपुर, 31 जुलाई  : : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी बेलगहना (थाना कोटा) में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज अपराध के आरोपी शुभम पटनायक, पिता रंजन पटनायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी पैलेस लाईन इंदिरानगर, थाना टाऊन बलांगीर (ओडिसा) के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 9479193003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504, मो.नं. 9479193099, चौकी प्रभारी बेलगहना मो.नं. 9981752608 पर संपर्क किया जा सकता है।

About admin

Check Also

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

Jdnews Vision….. बिलासपुर : : 31.07 : : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…. *विवरण*- …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *