Breaking News

धारदार चाकू सहित गिरफ्तार…

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

“तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही”

तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार संध्या पेट्रोलिंग एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2026 को थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।

पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि देवरीखुर्द बाजार के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी टीम सहित मौके पहुंचे, जहां आदतन गुंडा बदमाश ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग हाथ में चाकू लेकर क्षेत्र में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा था।

 

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी संलग्न किया गया है।

 

तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधियों एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *