Jdnews Vision….
राघवेंद्र मिश्रा
मैनेजिंग एडिटर…
विजयवाड़ा : : पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली गौमाया पेंट्स ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जेसीआई इंडिया (JCI India) के 27वें संस्करण एबल (ABLE-27) के राष्ट्रीय सम्मेलन में कंपनी को प्रतिष्ठित ‘ब्रेकथ्रू आइडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान गौमाया पेंट्स द्वारा विकसित नवाचार, दूरदर्शी सोच तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल समाधानों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण माना जा रहा है। इस उपलब्धि से न केवल संस्था का गौरव बढ़ा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे उसके प्रयासों को भी नई पहचान मिली है।
पुरस्कार प्राप्त करने पर गौमाया पेंट्स की पूरी टीम को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायी बताते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के नवाचार देश में हरित एवं टिकाऊ विकास को गति देने के साथ-साथ अन्य उद्योगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। गौमाया पेंट्स की इस सफलता से यह सिद्ध हुआ है कि नवाचार, गुणवत्ता और पर्यावरण के प्रति समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई जा सकती है।
Jd News Vision