Breaking News

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर, 16 अप्रैल : : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण किया। डबल लॉक और अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय में डबल लॉक की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया और सभी संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों की समीक्षा की।

वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर उन्होंने जोर दिया। कलेक्टर ने स्टाम्प, टिकट, बिल पासिंग, पेंशन भुगतान और लेखा कार्यों की समीक्षा करते हुए वित्तीय अनुशासन, समयबद्धता और कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे और तरला नुरूटी , खजांची ज्ञानू भारद्वाज, सुरेंद्र देवांगन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *