Breaking News

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल पाण्डेयपार कौड़ीराम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया….

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता…

कौड़ीराम : : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल पाण्डेयपार कौड़ीराम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यह धरती केवल हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारने के लिए है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक साधना शर्मा, सौम्या सिंह एवं शारीरिक प्रशिक्षक उजाला मद्धेशिया का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुधीर मिश्रा, विश्वास सिंह, नवीन कुमार नायक, वीर सेन सक्सेना, निकिता जायसवाल, उपेंद्र तिवारी, शशिकांत खरवार, ईद मोहम्मद हुसैन, संध्या चंद, सूरज साहनी, ए.एच. अंसारी, मोहम्मद ईशा अंसारी, कशिश गुप्ता, चंदा विश्वकर्मा, अरविंद, अर्पिता, अर्चना, निकिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *