Breaking News

अवैध प्रदूषणकारी उद्योगों पर कार्रवाई जारी, दो इकाइयां सील…

जेडी न्यूज़ विज़न….

गाजियाबाद: :  जनपद में अवैध रूप से संचालित उद्योग इकाइयों के खिलाफ जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में तहसील लोनी क्षेत्र में जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की।
जांच के दौरान मांडोली, लोनी क्षेत्र में संचालित अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल दो उद्योगों को बंद कराया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों का विद्युत विच्छेदन करते हुए उन्हें सील कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में बिना अनुमति संचालित एवं प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे उद्योगों के संचालकों को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About admin

Check Also

लखनऊ : नीट परीक्षा रद होने से परेशान 17 साल की छात्रा ने दी जान, पेपर कैंसिल होने के बाद से डिप्रेशन में थी शिवानी

जेडी न्यूज विजन…. लखनऊ : :  ऐशबाग की रेलवे कालोनी में रहने वाली 17 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *