Breaking News

स्मार्ट मीटर बना जनता के गले की फांस

जेडी न्यूज विजन….

अधिक बिलिंग की शिकायतों का लग रहा आरोप…

आगरा : : नगर में बरौली अहीर फीडर सहित लगभग सभी क्षेत्रीय फीडरों पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्मार्ट मीटर द्वारा अधिक बिलिंग निकाले जाने की शिकायतों को लेकर एस डी ओ विधुत वितरण खण्ड अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही है लगता है स्मार्ट मीटर योजना गरीब मजदूरों के गले की फांस बनती जा रही है प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिकायत दर्ज कराने आने वाली जनता को अधिकारी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं एक महीने का लगभग तीन से पांच हजार रुपए तक का बिल गरीब मजदूर किसान जनता को भुगतान करना पड़ रहा है आश्चर्य की बात यह है कि जिस परिवार में तीन लोग हैं किसी में दस एक मकान में छः कमरे हैं तो एक में दो या तीन मगर बिल लगभग बराबर आ रहा है अगर किसी समस्या के समाधान हेतु या विधुत सप्लाई की जानकारी या अन्य समस्या के लिए अधिकारियों को फोन किया जाऐ तो फोन उठाया ही नहीं जाता है इन सभी दिक्कतों को देखते हुए आने वाले सोमवार दिनांक बीस अप्रैल को श्री राजपूत करणी सेना युवा का एक प्रतिनिधिमंडल आम जनता के साथ आगरा मंडल अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह जसावत के नेतृत्व एस डी ओ विधुत वितरण खण्ड बरौली अहीर को ज्ञापन देकर अघोषित कटौती अधिक बिलिंग समस्या के समाधान आदि के निवारण की मांग करेगा स्थानीय निवासी ओमप्रकाश जादौन प्रमोद राजपूत दीपक जादौन विजय सिंह ठाकुर अजयपाल सिंह विकास कुमार आकाश जादौन धर्मेंद्र सिंह आदि ने उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही समस्या समाधान की मांग की है।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *