Breaking News

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई…

JD NEWS VISION….

नई दिल्ली : : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार के नेतृत्व में 16 अप्रैल को साउथ एवेन्यू स्थित एमपी क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जियालाल, अफाक सैलानी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. देवी सचदेवा, लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन चौधरी, डॉ. योगेश कुमार, मनीष लाभ, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश त्यागी, संगठन मंत्री बृजकिशोर त्यागी, प्रदेश महासचिव वंदना वर्मा, प्रदेश सचिव दीप्ति आहूजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. देवी सचदेवा ने कहा कि आज हमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष और योगदान के कारण ही आज देश के नागरिक सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी रतन लाल गहरा, धनराज, स्वामी (पहाड़गंज) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस मौके पर सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

गोसाईगंज ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से चलते 5 साल में भी नहीं लग सका पोल…

जेडी न्यूज विजन…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ जनपद के गोसाईगंज ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *