Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

जेडी न्यूज विजन….

कौड़ीराम: : बाईपास मार्ग पर रविवार शाम करीब 7:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के अनुसार बेलीपार निवासी अजरूद्दीन (34) पुत्र वाहिद अली एवं मैनुद्दीन (25) पुत्र सरदार अली दोपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक से सामने से आयी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *