Breaking News

कौड़ीराम-सोहगौरा बांध सड़क की मरम्मत में अनियमितता का आरोप…

जेडी न्यूज विजन…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….
– दो करोड़ 35 लाख की लागत से हो रहा विशेष मरम्मत कार्य, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी ….

गजपुर बाजार : राज्य सड़क निधि के अंतर्गत कौड़ीराम-सोहगौरा बांध मार्ग के साढ़े चार किलोमीटर हिस्से का विशेष मरम्मत कार्य इन दिनों चल रहा है। इस सड़क के मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 35 लाख 69 हजार रुपये शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। निर्माण कार्य जून माह तक पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की पुरानी परत को पूरी तरह उखाड़े बिना ही गिट्टी डालकर कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मानक के विपरीत कार्य होने से सड़क जल्द ही टूट सकती है और लोगों को फिर से आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ेगी।

स्थानीय निवासी अश्वनी यादव, राजेश साहनी और प्रदीप साहनी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आबादी वाले हिस्सों में सड़क की पुरानी परत उखाड़ी जा रही है, जबकि बाहरी क्षेत्रों में बिना पुरानी सतह हटाए ही दोनों किनारों पर गिट्टी डालकर पटरी तैयार की जा रही है। उनका कहना है यदि सड़क निर्माण गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में स्थिति फिर से खराब हो जाएगी।

” सड़क निर्माण मानक के अनुसार ही होगा। ग्रामीणों के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
तैयब अंसारी, अवर अभियंता निर्माण खंड 2, लो.नि.वि. गोरखपुर

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *