Breaking News

पारिवारिक कलह में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की की घटना
कौड़ीराम, : : बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की में बुधवार को पारिवारिक कलह में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
धस्की निवासी चंदन (36) मजदूरी करता है। बुधवार की दोपहर बाद वह काम से लौट कर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी अपने पत्नी और घर वालों से विवाद हो गया। घटना से क्षुब्ध चंदन ने घर रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने जानकारी मिलते ही आनन फानन में स्वजन उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चंदन के घर रोजाना किसी न किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद होता रहता है। सूचना पर पहुंची कौड़ीराम चौकी पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *